हम मतलबी व स्वार्थी नहीं हैं!
****************
जंगल में एक पेड़ पर बहुत सारे पक्षी अपने घोंसले बनाकर रहा करते थे।एक दिन जंगल में आग लग गई और उस पेड़ की तरफ आग बढ़ते देख कुछ पक्षियों ने कहा चलो हम सब यहां से दूसरी जगह उड़ चलें वरना सब के सब जलकर राख हो जायेंगे।तभी कुछ पक्षी बोले कि अरे स्वार्थियों! हमने इस पर बसेरा किया, इसके फल खाये और बीट करके इसे गंदा भी किया और जब इस पर विपत्ति आई तो यहां से उड़ जाओगे। तुम्हारे जैसे मतलबी व मौका परस्ती लोग दूसरे के उपकारों को कुचल देते हैं।इसलिए हम कहीं नहीं जायेंगे और इसी के साथ मर जायेंगे।
फल खाये इस वृक्ष के, अरु गंदे कीन्हे पात।
धर्म हमारा है यही, मरूं इसी के साथ।। #🙏 प्रेरणादायक विचार #❤️जीवन की सीख #🙏कर्म क्या है❓