बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरएसएस और बीजेपी पर संविधान बदलने की मंशा का आरोप लगाते हुए अल्पसंख्यक समाज को सतर्क रहने की सलाह दी। राजधानी पटना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपनी पिछली गलतियों को भी स्वीकार किया और भविष्य में सुधार का भरोसा दिलाया। इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है और इसे लेकर सियासी बहस तेज होने की संभावना है।
#thenigamnews #video #virel #tejaswiyadav #rjd
#🌞 Good Morning🌞