कन्नौज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां लड्डू न देने की मामूली बात पर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्त को मिठाई खिलाने आया था, तभी कुछ बदमाशों से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि बदमाशों ने पहले युवक की जमकर पिटाई की, फिर गले में गमछा बांधकर उसे सड़क पर घसीटा। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
#thenigamnews #video #virel #kannauj #laddu
#🌞 Good Morning🌞