Rahul Khari
518 views
10 hours ago
भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) ने उठाई आवाज बजाज शुगर मिल गांगनोली पर किसानों के करोड़ों रुपये बकाया, उग्र आंदोलन की चेतावनी नागल, सहारनपुर। युवा प्रदेश अध्यक्ष राहुल खारी के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश सरकार के नाम थाना प्रभारी नागल को सौंपा। भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) ने बजाज शुगर मिल, गांगनोली द्वारा क्षेत्र के किसानों का बकाया गन्ना भुगतान न किए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया है। संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष राहुल खारी ने उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन पत्र भेजकर किसानों के करोड़ों रुपये के लंबित भुगतान को तत्काल कराने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही भुगतान नहीं हुआ, तो संगठन किसानों के हित में एक व्यापक आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होगा। मुख्यमंत्री को भेजा मांग पत्र युवा प्रदेश अध्यक्ष राहुल खारी ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में अवगत कराया कि बजाज शुगर मिल, गांगनोली ने पिछले वर्ष 03 नवंबर 2025 से पेराई सत्र शुरू किया था। अत्यंत खेद का विषय है कि वर्तमान समय बीत जाने के बाद भी मिल प्रशासन द्वारा केवल 15 नवंबर 2025 तक का ही गन्ना भुगतान किया गया है। इसके बाद का करोड़ों रुपये का भुगतान आज भी मिल प्रशासन के पास बकाया है, जिसे दबाकर बैठा हुआ है। आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं किसान भाकियू (लोकशक्ति) के नेताओं ने कहा कि गन्ना भुगतान में लगातार हो रही देरी के कारण क्षेत्र का किसान गंभीर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। किसानों के सामने खेती की लागत निकालने, मजदूरों की मजदूरी देने और अपने परिवार की दैनिक व आवश्यक जरूरतों को पूरा करने का भारी संकट खड़ा हो गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि मिल प्रशासन उत्तर प्रदेश शासन और मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों को भी गंभीरता से नहीं ले रहा है। संगठन ने मुख्यमंत्री से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी (DM) सहारनपुर को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है। राहुल खारी ने साफ शब्दों में कहा है कि यदि मिल प्रशासन ने किसानों का समस्त बकाया गन्ना भुगतान शीघ्र अति शीघ्र नहीं किया, तो भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) किसानों को साथ लेकर सड़क पर उतरेगी और मिल प्रशासन व शासन के खिलाफ एक बड़ा और व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी मिल प्रबंधन की होगी। जिसमे मौजूद रहे संगठन के पदाधिकारी - बोबी त्यागी,शिवम त्यागी,ठाठ सिंह राणा, भीम राणा, एडवोकेट शिव कुमार, दुष्यंत चौधरी, शहजाद अली,रजत तोमर,पंकज कुमार, बालेन्द्र चौधरी, कुलवीर राणा, तनवीर आलम, अरूण शर्मा, इस्लाम, मुतर्जा त्यागी,विशु शर्मा, अनीस मलिक, मुस्तकीम ख्वाजा, तोफीक, सुनील सैनी, सोनू भगत जी, मेहराज,उवेश,शमीम, अर्जुन त्यागी, मोनू कुमार,रजत कुमार, कार्तिक, जावेद अली, जावेद चौधरी,पवन गुर्जर, पंकज कुमार,इमरान खान, इस्लाम, इलयास मलिक, विवेक मौर्या, गुलशेर त्यागी, उज्जवल आदि अन्य सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। #kisan