#🏏टीम इंडिया में आकिब नबी की एंट्री 🧢 आईपीएल 2026 के बाद अब भारतीय खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम की प्रतिबद्धताओं की तैयारी में जुट गए हैं। भारत को छह जून से मुल्लांपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है जिसके लिए टीम घोषित हो चुकी है। इस टीम में रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाल जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी डार को शामिल नहीं किया गया था जिसके कारण बोर्ड की काफी आलोचना हुई थी। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बड़ा फैसला लिया है और आकिब को उन छह गेंदबाजों में शामिल किया है जो इस मैच के लिए भारत के नेट अभ्यास सत्र के लिए चुने गए हैं