#news पीएम मोदी ने भारतीयों से की 'पेट्रोल, गैस और डीज़ल का संयमित तरीके से इस्तेमाल करने' की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि मिडल ईस्ट तनाव के बीच भारत वैश्विक ऊर्जा संकट से जूझ रहा है। उन्होंने कहा, "पेट्रोल, गैस, डीज़ल और ऐसे अन्य उत्पादों का संयमित तरीके से इस्तेमाल करना समय की मांग है। इससे न केवल विदेशी मुद्रा की बचत होगी बल्कि युद्ध के प्रतिकूल प्रभाव को भी कम किया जा सकेगा।"