IT SAMACHAR NEWS
541 views
16 hours ago
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर ऊर्जा को लेकर लोगों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। एनपीसीएल के अनुसार, अब तक 1781 रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं, जिनसे 55 मेगावॉट स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है। इस योजना के तहत 1868 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 1120 उपभोक्ताओं के बैंक खातों में 9 करोड़ रुपये की सब्सिडी सीधे ट्रांसफर की जा चुकी है। पिछले वर्ष के मुकाबले सोलर क्षमता में 30 प्रतिशत और उपभोक्ताओं की संख्या में 135 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #up #new #news