#📢 ताज़ा खबर 🗞️ पर सूरज तप रहा…
स्कोरबोर्ड पर आंकड़ा: 96
भीड़ का शोर थम-सा गया है
हर कोई जानता है
बस चार छोटे-छोटे कदम
और हो जाएगा शतक…
लेकिन गेंदबाज भी जानता है
उसने अपनी सबसे तेज़ गेंद फेंका
बल्लेबाज़ ने खेला
गेंद किनारे से लगी
और सीमा रेखा के ठीक पहले रुक गई
फिर से स्कोर 96
पवेलियन में बैठे कोच की आँखें नम हो गईं हैं
वो जनता है
इस लड़के ने पिछले 11 साल से
शतक का सपना देखा है
हर नेट प्रैक्टिस,
हर दिन 18 घंटे का काम…
हर त्याग…
सब इस एक पल के लिए
और अब, जब बस चार कदम दूर है
किस्मत ने फिर ठोकर मार दी…
बल्लेबाज़ पसीना पोंछा
भीड़ की तरफ देखा और मुस्कुराया…
उसकी आँखों में आग है…
क्योंकि शतक सिर्फ़ आंकड़ा नहीं होता
शतक वो जज़्बा है
जो 96 पर भी लड़ने को कहता है
जो गिरने के बाद उठने की ताकत देता है
जो बताता है
कि असली जीत संख्या में नहीं,
उस इरादे में होती है
जो चार कदम पीछे होने पर भी आगे बढ़ने को तैयार रहता है!
#democracy