😎
एक हँसमुख पति जैसे ही ऑफिस पहुंचा कि
उसकी बीवी का फोन आ गया ।
वे बोली :- आज , कौन सी तारीख है.?
पति घबराते हुए बोला :- 05 अगस्त
सुनते ही उसने फोन काट दिया । अब पति काफी डर रहा था और सोचने लगा..
उसका जन्मदिन..- नहीं ,
मेरा जन्मदिन..- नहीं ,
हमारी सालगिरह.. - नहीं
बच्चों के जन्मदिन.,- नहीं
सास ससुर का जन्मदिन/सालगिरह..- नहीं
फनिया गाना वाले मौसा की बुआ के लड़के का जन्मदिन तो नहीं
सिलेंडर बुकिंग..- करवा चुका
डिश, मोबाइल, बिजली बिल,पेपर बिल, दूध बिल सभी का भुगतान..- हो गया
तो..
श्रीमती जी ने आज तारीख क्यों पूछी? जरूर कोई खास बात थी और वो मैं भूल गया .?
पति का लंच और शाम की चाय भी इसी चिंता और डर में गुजरी ।
खैर, जैसे तैसे
पति शाम को घर पहुंचा ।
बेटा पार्क में खेल रहा था । पति ने उससे पूछा :- घर का मौसम कैसा है.?
बवंडर या सुनामी.?
बेटे ने कहा :- सब ठीक है, पर आप क्यों पूछ रहे हो पापा.?
पति ने कहा :- सुबह तुम्हारी मम्मी ने आज की तारीख पूछी थी..
लड़का मुस्कुराया और बोला :- आज सुबह मैंने कैलेंडर में से कुछ पन्ने फाड़ लिए थे, शायद इसलिए वो कन्फ्यूज्ड हो गई होगी..
यकीन मानिये ।
एक शादीशुदा आदमी का जीवन दहशत से भरा है..
इसे कहते हैं ,
बीवी
😉😉😉😅😂🤣 #😄 पति पत्नी जोक्स #😋 मनोरंजन की क्लास