उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का विकासनगर क्षेत्र रविवार को सांप्रदायिक तनाव की आग में झुलस उठा। बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद इतना हिंसक हो गया कि इसमें एक युवक की जान चली गई। इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश बना हुआ है। कानून-व्यवस्था को बिगड़ते देख प्रशासन ने एहतियातन पूरे इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। #😱हिंदू युवक के कत्ल पर देहरादून में बवाल🗞️