मैं जहां होता हूं..... वहां से उठ जाता हूं।
अक्सर रात चींटीं सी..... रेंगती हुई आती है।
अक्सर एक हंसी ...... ठंडी हवा सी चलती है।
अक्सर एक दृष्टि...... कनटोप सा लगाती है।
अक्सर एक बात...... पर्वत सी खड़ी होती है।
अक्सर एक खामोशी ....... मुझे कपड़े पहनाती है।
मैं जहां होता हूं....... वहां से चल पड़ता हूं।
अक्सर एक व्यथा ......यात्रा बन जाती है।
#🥰Express Emotion