Ritik Prsandiya
466 views
1 days ago
#BREAKING : मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में रविवार सुबह बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। तिरुवनंतपुरम से हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) जा रही ट्रेन संख्या 12431 राजधानी एक्सप्रेस में अचानक भीषण आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह करीब 5:15 बजे कोटा रेल मंडल के लूनी और आलोट रेलवे स्टेशन के बीच हुआ। आग लगते ही ट्रेन में चीख-पुकार मच गई और यात्री जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। #Ratlam #RajdhaniExpress #TrainFire #MadhyaPradesh #BreakingNews #IndianRailways #Delhi #FireIncident #RailNews #ViralNews #🌞 Good Morning🌞 #santrampaljimaharaj #❤️Love You ज़िंदगी ❤️ #🙏🏻आध्यात्मिकता😇