Prabhudas Gavit Navapadakar
581 views
2 days ago
यशायाह 37:14-20 HINOVBSI [14] इस पत्री को हिजकिय्याह ने दूतों के हाथ से लेकर पढ़ा; तब उसने यहोवा के भवन में जाकर उस पत्री को यहोवा के सामने फैला दिया, [15] और यहोवा से यह प्रार्थना की, [16] “हे सेनाओं के यहोवा, हे करूबों पर विराजमान इस्राएल के परमेश्‍वर, पृथ्वी के सब राज्यों के ऊपर केवल तू ही परमेश्‍वर है; आकाश और पृथ्वी को तू ही ने बनाया है। [17] हे यहोवा, कान लगाकर सुन; हे यहोवा, आँख खोलकर देख; और सन्हेरीब के सब वचनों को सुन ले, जिसने जीवते परमेश्‍वर की निन्दा करने को लिख भेजा है। [18] हे यहोवा, सच तो है कि अश्शूर के राजाओं ने सब जातियों के देशों को उजाड़ा है [19] और उनके देवताओं को आग में झोंका है; क्योंकि वे ईश्‍वर न थे; वे केवल मनुष्यों की कारीगरी, काठ और पत्थर ही थे; इस कारण वे उनका नाश कर सके। [20] अब हे हमारे परमेश्‍वर यहोवा, तू हमें उसके हाथ से बचा जिस से पृथ्वी के राज्य राज्य के लोग जान लें कि केवल तू ही यहोवा है।” https://bible.com/bible/1683/isa.37.14-20.HINOVBSI #पवित्र बाइबल #🙏🏻आध्यात्मिकता😇 #📖जीवन का लक्ष्य🤔 #😇मन शांत करने के उपाय #🌸 सत्य वचन