#😲जायसवाल-शेफाली को NADA का नोटिस 📃 नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (NADA) ने भारतीय क्रिकेटरों यशस्वी जायसवाल और शेफाली वर्मा को डोप टेस्ट के लिए उपलब्ध न रहने (Whereabouts Failure) के कारण नोटिस जारी किया है। यह मामला 2025 के अंत में छूट गए टेस्ट से संबंधित है, जहां अधिकारी खिलाड़ियों को तय समय पर नहीं ढूंढ पाए। यह उनका पहला 'मिस टेस्ट' नोटिस है, और यह कोई प्रतिबंधित पदार्थ लेने का मामला नहीं है।