*नीले ड्रम के बाद हरे ड्रम का खौफ भी.....*
मुंबई से सटे मुंब्रा इलाके में एक दिल दहला देने वाला 'ब्लाइंड मर्डर केस' सामने आया है. यहां 'नीले ड्रम' में शव मिलने की पुरानी घटना की तर्ज पर अब एक 'हरे ड्रम' का खौफनाक सच सामने आया है. एक महिला ने अपने पति और भाई के साथ मिलकर अपने ही प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया. हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए शव को एक हरे रंग के ड्रम में ठूंसकर मुंब्रा के एक सुनसान नाले में फेंक दिया गया.
#Mumbai #Maharashtra #MumbaiPolice #crime #abpnews
#📢 ताजा खबर 📰 #वायरल न्यूज #news