मैने एक दिन तुम्हारे दिए
दुखो का हिसाब लगाया
पर मै गिनती भूल गई
गणित की बहुत कच्ची हूं मैं।
कुकर की सीटी बच्चों की भूख
हिसाब लगाना छोड़
सोचने लगी क्या बनाऊं
जो बच्चो का पेट भर दे
और तुम्हें खुश ।
सच में गणित में
बहुत कमजोर हूं मैं।
Saba Parveen ✍🏻 दिल से दिल तक ❤️🧡❤️🧡
#💓 मोहब्बत दिल से