#😱धीरेंद्र शास्त्री के बयान से मचा बवाल 😮 महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान Dhirendra Krishna Shastri का एक बयान सामने आया है, जिसने नई बहस छेड़ दी है।
भारत दुर्गा शक्तिस्थल और धर्म सभा के शिलान्यास कार्यक्रम में उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि चार बच्चे पैदा करें और उनमें से एक को RSS को समर्पित करें।
यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कुछ लोग इसे धार्मिक और सांस्कृतिक अपील बता रहे हैं, जबकि कई वर्गों ने इस पर सवाल भी उठाए हैं। फिलहाल इस बयान को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और यह मुद्दा राजनीतिक व सामाजिक चर्चा का विषय बन गया है।