*🏵️🟧 अमृतकथा प्रसंग 🟧🏵️*
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
*🟢🔘🟩 अहंकार की रस्सी 🟩🔘🟢*
एक समय गुरुदेव अपने शिष्य को अहंकार के ऊपर एक शिक्षा प्रद कथा सुना रहे थे। एक विशाल नदी जो की सदाबहार थी उसके दोनो तरफ दो सुन्दर नगर बसे हुये थे! नदी के उस पार महान और विशाल भगवान का मन्दिर बना हुआ था! नदी के इधर एक राजा था राजा को बड़ा अहंकार था कुछ भी करता तो अहंकार का प्रदर्शन करता. वहाँ एक दास भी था, जो बहुत ही विनम्र और सज्जन था !
.
एक बार राजा और दास दोनो नदी के पास गये. राजा ने उस पार बने देव मंदिर को देखने की इच्छा व्यक्त की. दो नावें थी रात का समय था, एक नाव मे राजा सवार हुआ, और दूसरी मे दास सवार हुआ, दोनो नाव के बीच मे बड़ी दूरी थी! राजा रात भर चप्पू चलाता रहा पर नदी के उस पार न पहुँच पाया..
.
सूर्योदय हो गया तो राजा ने देखा की दास नदी के उसपार से इधर आ रहा है! दास आया और देव मन्दिर का गुणगान करने लगा. राजा ने कहा की तुम रातभर मन्दिर मे थे! दास ने कहा की हाँ, और राजा जी क्या मनोहर देव प्रतिमा थी पर आप क्यों नही आये! राजा ने कहा अरे मेने तो रात भर चप्पू चलाया पर
.
गुरुदेव ने शिष्य से पुछा वत्स बताओ की राजा रातभर चप्पू चलाता रहा पर फिर भी उस पार न पहुँचा? ऐसा क्यों हुआ? जब की उस पार पहुँचने मे एक घंटे का समय ही बहुत है! शिष्य ने कहा हे गुरदेव मैं तो आपका अबोध सेवक हुं मैं क्या जानु आप ही बताने की कृपा करे गुरुदेव!
.
ऋषिवर ने कहा हे वत्स राजा ने चप्पू तो रात भर चलाया पर उसने खूंटे से बँधी रस्सी को नही खोला! और इसी तरह लोग जिन्दगी भर चप्पू चलाते रहते है पर जब तक अहंकार के खूंटे को उखाड़ कर नही फेकेंगे आसक्ति की रस्सी को नही काटेंगे तब तक नाव भगवान के मंदिर तक नही पहुंचेगी!
.
हे वत्स, जब तक जीव स्वयं को सामने रखेगा तब तक उसका भला नही हो पायेगा! ये न कहो की ये मैने किया, ये न कहो की ये मेरा है, ये कहो की जो कुछ भी है वो सतगुरु और समर्थ सत्ता का है, मेरा कुछ भी नही है। जो कुछ भी है सब उसी का है!
.
स्वयं को सामने मत रखो, समर्थ सत्ता को सामने रखो! और समर्थ सत्ता या तो सतगुरु है या फिर इष्ट देव है..यदि ईश्वर के दरबार मे राजा बनकर रहोगे तो काम नही चलेगा, वहाँ तो दास बनकर रहोगे तभी कोई मतलब है! जो अहंकार से ग्रसित है, वो राजा बनकर चलता है और जो दास बनकर चलता है वो सदा लाभ मे ही रहता है इसलिये ईश्वर के दरबार मे राजा नही दास बनकर चलना!
*🌻🍃🟨 ॐ शांति 🟨🍃🌻* #🌞 Good Morning કોટ્સ મોશન વિડિઓ #👨👩👧👦 પરિવાર પ્રેમ #🔱 હર હર મહાદેવ #🙏 જય શ્રી કૃષ્ણ #👫 મારા મિત્ર માટે