#😢दोस्त के अंतिम संस्कार पर रो पड़े सलमान #📹 वायरल वीडियो #😍 बॉलीवुड लवर्स 🎵 #😍 बॉलीवुड लवर्स 🎵 #🤩हीरो हीरोइन👫 #🤩हीरो हीरोइन👫
मुंबई में सोमवार को अभिनेता सलमान खान अपनी करीबी फैमिली फ्रेंड कुमुद राणे के अंतिम संस्कार में शामिल हुए. इस दौरान अभिनेता काफी भावुक नजर आए. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में सलमान खान गमगीन दिखाई दिए और उन्होंने नम आंखों से कुमुद राणे को अंतिम विदाई दी. अंतिम संस्कार में खान परिवार के कई सदस्य भी मौजूद रहे. सलमान के साथ उनकी मां सलमा खान, सौतेली मां हेलेन, भाई सोहेल खान और बहन अर्पिता खान शर्मा भी अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे. सलमान के चेहरे पर अपने करीबी को खोने का दर्द साफ देखा जा सकता था.
हाल ही में एक और करीबी दोस्त को खो चुके हैं सलमान
कुमुद राणे का निधन ऐसे समय में हुआ है जब कुछ ही सप्ताह पहले सलमान खान ने अपने बेहद करीबी दोस्त सुशील कुमार को भी खोया था. 42 साल की उम्र में सुशील कुमार के निधन ने अभिनेता को गहरा सदमा दिया था. उस समय सलमान ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा था कि सुशील केवल दोस्त नहीं, बल्कि उनके भाई जैसे थे. उन्होंने बताया था कि सुशील चार दशक से भी ज्यादा समय से उनकी जिंदगी का हिस्सा थे. इस नुकसान ने अभिनेता को अंदर तक झकझोर दिया था और अब कुमुद राणे के निधन ने उन्हें एक और झटका लगा है.