शायद मैं नाराज हूं
तुमसे नहीं
तुमसे भी नहीं
उससे भी नहीं
खुद से भी नहीं
पता नहीं किस से
पर मैं नाराज हूं
शायद मुझे एक ईश्वर गढ़ना होगा
अपने लिए
जिस पर जाहिर कर सकूं
मैं अपनी नाराजगी
और कह सकूं उससे
कि यह तुमने ठीक नहीं किया।
#🧾 ਟੈਕਸਟ ਸ਼ਾਇਰੀ#📗ਸ਼ਾਇਰੀ ਅਤੇ ਕੋਟਸ 🧾#📃ਲਾਈਫ ਕੋਟਸ✒️#💓ਸਿਰਫ ਤੇਰੇ ਲਈ#👫ਮੈਂ ਤੇ ਓਹ