आज के समय में लोग रिश्तों को भी पैसे से तौलने लगे हैं। किसके पास कितना है, कौन कितना दे सकता है—इसी आधार पर रिश्तों की कीमत तय की जाती है। लेकिन सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है।
असल में जो इंसान दिल से रिश्ता निभाता है, वो अक्सर पैसों में अमीर नहीं होता, लेकिन दिल से बहुत अमीर होता है। वो हर हाल में साथ देता है, बिना किसी स्वार्थ के, बिना किसी उम्मीद के।
रिश्ते कभी दौलत से नहीं चलते, वो चलते हैं विश्वास, प्यार और साथ निभाने की भावना से। अगर कोई आपके मुश्किल वक्त में आपके साथ खड़ा है, तो वही इंसान आपकी जिंदगी का सबसे कीमती रिश्ता है।
पैसा आज है, कल नहीं… लेकिन सच्चे रिश्ते अगर मिल जाएं, तो वो जिंदगी भर साथ रहते हैं। इसलिए कभी भी किसी रिश्ते को पैसे से मत आंकिए।
याद रखो—जो इंसान साथ निभाता है, वही सबसे अमीर होता है। 💯❤️
#🤗जया किशोरी जी🕉️