#📰 बिहार अपडेट #📹 ट्रेंडिंग वीडियो #असली खेला #encounter #encounter all rapists
बिहार में एनकाउंटर पर क्या बोले 'बाहुबली' अनंत सिंह?
Anant Singh Supports Bihar Encounter: बिहार की राजनीति में अपनी बेबाकी के लिए मशहूर पूर्व विधायक अनंत सिंह ने राज्य में हो रहे पुलिस एनकाउंटर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अनंत सिंह ने साफ तौर पर माना है कि अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस जो एनकाउंटर कर रही है, वह बिल्कुल सही कदम है।
उन्होंने कहा कि राज्य में अमन-चैन बनाए रखने के लिए अपराधियों के मन में पुलिस का खौफ होना जरूरी है। बिहार में हाल के दिनों में बढ़ती एनकाउंटर की घटनाओं के बीच अनंत सिंह के इस समर्थन ने नई सियासी बहस छेड़ दी है। देखिये अनंत सिंह का यह पूरा इंटरव्यू और उनकी बेबाक राय सिर्फ 'नमन न्यूज' पर।