#💖हैप्पी मदर्स डे👩👦👦🫂 मातृदिवस पर एक कुछ टुटी फुटी रचना
"माँ"
बोलो माँ, तुम कहाँ हो
बता तो दो, मुझे जहाँ हो
कब से मैं पुकार रहा
सुनती भी तुम कहाँ हो?
माना गलतियां बहुत हुई
क्यों इतनी नाराज हो गई
ईश्वर की एक पुकार पर
सबको ही रोते छोड़ गई
जब भी तुम याद आती हो
आँख से आंसू बरसते हैं
यह देखो अनाथ लड़का
लोग सभी यह कहते हैं
किसीको भी माँ संग देखूं
खुद को बहुत ही तंग देखुं
याद करके साथ तुम्हारा
खुशनुमा वो अंतरंग देखुं
दिल में तो बसती हमेशा
आँख से ओझल होती हो
ऐसा लगता लुकाछिपी
खेलकर मजे तुम लेती हो
ईश्वर से है यही प्रार्थना
साथ ना छूटे कभी माँ का
दुनियां में गर लायी है तो
छत्रछाया भी रहे माँ का
याद आता है दिन आज भी
जब कोई गलती करता था
माँ के डर से घर के अंदर
चुपके से कदम मैं रखता था
आज भी गलती जब होती है
माँ का ख्याल आ जाता है
डांट सुनने जी तरस गया है
मुँह को कलेजा आ जाता है
ईश्वर से बस यही प्रार्थना
हर जनम में वो ही माँ मिले
चाहे छीन जाये सबकुछ ही
वही गोद वही छांव मिले
वही गोद वही छांव मिले #📝मदर्स डे कोट्स💖🤓 #👩👦👦मदर्स डे Status⏳ #👩🏻माँ का प्यार 😍🫂