—͟͟͞͞𖣘Ꝁᵾ🇳ȺŁ☂️☯꧂
631 views
4 days ago
#🙏 જય શ્રી કૃષ્ણ Jay shree krishna 🙏🏻 .... 👏👏😔😔* *माँ ग्रँथ है, काव्य है, गाथा है।* *जन-जीवन भाग्य-विधाता है।* *माँ कल-कल बहती सरिता है।* *माँ रामायण, भागवद गीता है।* *माँ मंदिर और शिवाला है।* *हँस कर पीती हाला है।* *माँ गज़लों में, रुबाई में।* *माँ तुलसी की चौपाई में।* *माँ सर्वसुख कल्याणी है।* *माँ उपनिषद की वाणी है।* *माँ वेदों की ऋचाएं-श्रुति है* *माँ प्रभु प्रार्थना-स्तुति है।* *माँ मंत्रों का उच्चारण है।* *माँ कारण और निवारण है।* *माँ क्षमा-धर्म की मूरत है।* *माँ प्रभु की सच्ची सूरत है।* *माँ तो अंतर्यामी है।* *माँ सर्वगुणों की स्वामी है।* *माँ करुणा, दया का सागर है।* *माँ कुदरत सत्य उज़ागर है।* *माँ निर्गुण ब्रह्म साकार है।* *माँ भावों का आकार है।* *माँ शाश्वत सत्य सनातन है।* *माँ चिर-चिरंतन अंतर्मन है।* *माँ अमर अमिट अविनाशी है।* *माँ खुद में काबा-काशी है।* *माँ देवकी, यशोदा, सीता है।* *माँ अहिल्या, द्रौपदी पुनीता है।* *माँ साथी तुम, सहारा भी।* *माँ भवसागर का किनारा भी।* *माँ बच्चों की इबारत है।* *माँ उनकी आदत, इबादत है।* *माँ सत्कर्मों का प्रतिफल है।* *माँ पुण्यात्मा निश्छल है।* *माँ सब धर्मों का सार है।* *माँ संसार का आधार है।