Arvind Khabari
2.7K views
1 days ago
पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच चुनाव आयोग ने फिर वोटर्स की छटनी की है. आयोग की नई लिस्ट से 91 लाख वोटर्स हटा दिए गए हैं. इस बार इलेक्शन कमीशन ने जिला वार मतदाताओं की लिस्ट जारी की है जिसमें इतनी बड़ी संख्या में लोगों के नाम हटाए गए हैं. चुनाव आयोग ने बताया कि कुल 6,006,675 मतदाता जांच के घेरे में थे, जिनमें से 2,716,393 नाम हटा दिए गए.  28 फरवरी को प्रकाशित शुरुआती अंतिम सूची में 6,366,952 लोगों के नाम बाहर किए गए थे. इसके परिणामस्वरूप, हटाए गए नामों की कुल संख्या अब 90 लाख से अधिक (कुल 9,083,345) हो गई है. सीमावर्ती जिले जैसे कूचबिहार, उत्तर दिनाजपुर, मालदा, मुर्शिदाबाद, नदिया, उत्तर और दक्षिण 24 परगना उन जगहों में शामिल हैं, जहां मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम काटे गए हैं. #📢बंगाल: वोटर लिस्ट से 90 लाख नाम हटे 😲