Shubham Giri
3.7K views
4 hours ago
AI indicator
जब दर्द हद से गुजर गया, तो ITBP जवानों का गुस्सा फूट पड़ा… कानपुर में ITBP जवान विकास सिंह अपनी मां को इंसाफ दिलाने के लिए तीन दिन तक FIR दर्ज कराने के लिए भटकते रहे। आरोप है कि सांस की दिक्कत लेकर भर्ती हुई उनकी मां का कृष्णा अस्पताल में इलाज के दौरान हाथ काटना पड़ा। बताया जा रहा है कि जवान अपनी मां का कटा हाथ लेकर अधिकारियों के सामने पहुंचे, लेकिन कार्रवाई के बजाय उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला। इसी से नाराज होकर शनिवार को 50 से ज्यादा ITBP जवान पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंच गए और निष्पक्ष जांच की मांग करने लगे। करीब एक घंटे तक चले हंगामे और बैठक के बाद प्रशासन ने दोबारा जांच के निर्देश दिए हैं। यूपी में वर्दीधारी जवानों का इस तरह कमिश्नर ऑफिस पहुंचना अब बड़ी चर्चा का विषय बन गया है। इतिहास में ये शायद पहली ऐसी घटना है !!! #Kanpur #ITBP #UPPolice #UttarPradesh #CMYogi #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🆕 ताजा अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🚗🧗🏻भारत भ्रमण व सफर प्रेमी🚂⛰