Webdunia Hindi
593 views
4 days ago
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, 8 श्रद्धालुओं की मौत, 10 से ज्‍यादा घायल, PM मोदी ने जताया शोक
Andhra Pradesh Road Accident : आंध्र प्रदेश में कुरनूल जिले के मंत्रालयम में आज एक मालवाहक वाहन की टैंकर से टक्कर में 5 महिलाओं सहित कम से कम 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 10 से ज्यादा घायल हो गए, जिन्‍हें इलाज के लिए पास के अस्पतालों में ले जाया गया है। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर चिकित्सा के लिए कुरनूल सरकारी जनरल अस्पताल में रेफर कर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री नायडू ने अधिकारियों को घायलों के लिए उत्कृष्ट उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। - Horrific Road Accident in Andhra Pradesh