Country Connect News
472 views
18 hours ago
यूपी पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। योगी सरकार ने पंचायत चुनाव में OBC आरक्षण तय करने के लिए आयोग का गठन कर दिया है। आयोग को 3 महीने में अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी, जबकि जरूरत पड़ने पर इसका कार्यकाल आगे भी बढ़ाया जा सकता है। हालांकि आयोग बनने के बावजूद पंचायत चुनाव का टलना लगभग तय माना जा रहा है। पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने संकेत दिए हैं कि ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है। सरकार का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के “ट्रिपल टेस्ट” नियम को पूरा करने के बाद ही OBC आरक्षण लागू किया जाएगा। वहीं विपक्ष इस पूरे मुद्दे को लेकर सरकार पर सवाल उठा रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है — क्या पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद होंगे? #UPPanchayatElection #OBCReservation #YogiGovernment #OmPrakashRajbhar #UPPolitics #PanchayatChunav #UttarPradesh #BreakingNews #PoliticalUpdate #राजनीति