कुबेर उपासना विधि: जानें धनदायक श्री कुबेर उपासना संक्षिप्त विधि और मंत्र
कुबेर धन के अधिपति यानि धन के राजा हैं। पृथ्वीलोक की समस्त धन संपदा का एकमात्र उन्हें ही स्वामी बनाया गया है। कुबेर भगवान शिव के परमप्रिय सेवक भी हैं। धन के अधिपति होने के कारण इन्हे मंत्र साधना द्वारा प्रसन्न करने का विधान बताया गया है। कुबेर मंत्र को दक्षिण की और मुख करके ही सिद्ध किया जाता है। अति दुर्लभ कुबेर मंत्र इस प्रकार है :- ॐ श्रीं, ॐ ह्रीं श्रीं, ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय: नम:।