यशायाह 36:15-17 HINOVBSI
[15] ऐसा न हो कि हिजकिय्याह तुम से यह कहकर यहोवा का भरोसा दिलाने पाए कि यहोवा निश्चय हम को बचाएगा कि यह नगर अश्शूर के राजा के वश में न पड़ेगा। [16] हिजकिय्याह की मत सुनो; अश्शूर का राजा कहता है, भेंट भेजकर मुझे प्रसन्न करो और मेरे पास निकल आओ; तब तुम अपनी अपनी दाखलता और अंजीर के वृक्ष के फल खा पाओगे, और अपने अपने कुण्ड का पानी पिया करोगे; [17] जब तक मैं आकर तुम को ऐसे देश में न ले जाऊँ जो तुम्हारे देश के समान अनाज और नये दाखमधु का देश, और रोटी और दाख की बारियों का देश है।
https://bible.com/bible/1683/isa.36.15-17.HINOVBSI
#पवित्र बाइबल #🙏🏻आध्यात्मिकता😇 #📖जीवन का लक्ष्य🤔 #🌸 सत्य वचन #😇मन शांत करने के उपाय