Dewang
619 views
18 hours ago
सूरत हाईवे पर आपस में भिड़े पर दो बसें और ट्रैक्टर! धू-धू कर जली बस, 8 की मौत, 15 घायल। गुजरात के सूरत हाईवे से दिल दहला देने वाली खबर! बारडोली के उवा गांव के पास दो इंटर-स्टेट बसों और एक ट्रैक्टर के बीच इतनी भीषण टक्कर हुई कि पूरा इलाका दहल उठा। रफ्तार का कहर ऐसा था कि टक्कर के बाद एक बस पलट गई और देखते ही देखते वह आग का शोलों में तब्दील हो गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक कम से कम 8 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 15 से अधिक लोग जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। आग इतनी भयानक थी कि कई यात्री बस के भीतर ही फंस गए थे। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने गैस कटर से बस की बॉडी को काटकर बमुश्किल लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तुरंत बारडोली सिविल अस्पताल ले जाया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम राहत कार्य में जुटी है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। #GujaratAccident #SuratHighway #BardoliNews #BusAccident #BreakingNews RoadSafety TragicIncident GujaratNew #👩‍🎨WhatsApp प्रोफाइल DP #📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥 #🌐 राष्ट्रीय अपडेट