मथुरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां श्रद्धालुओं से भरी एक स्टीमर यमुना नदी में अचानक पलट गई। इस भीषण हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जिससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
स्थानीय प्रशासन के अनुसार, अब तक 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही गोताखोरों और राहत-बचाव दल की टीमें मौके पर पहुंच गईं और लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है कि लापता लोगों को जल्द से जल्द ढूंढा जा सके।
इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुटा है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
#thenigamnews #virel #video #vrindavan #hadsa
#🌞 Good Morning🌞