सीधी के बहरी क्षेत्र के ग्राम छिहरा टोला में जनसुनवाई के दौरान भाजपा सांसद राजेश मिश्रा महिला से उलझ गए।
रानी प्रजापति ने सड़क, बिजली और पानी की समस्या उठाई और छह माह पुराने वादे याद दिलाए। इस पर सांसद ने बीच में टोकते हुए उन्हें चुप रहने को कहा। बहस बढ़ने पर उन्होंने युवक को वीडियो रिकॉर्डिंग बंद करने को भी डांटा। बाद में वीडियो वायरल हुआ तो सांसद ने इसे राजनीतिक साजिश बताया, जबकि ग्रामीणों ने उनके व्यवहार पर नाराजगी जताई।
#rajeshmishra
#chhirahatola
#सीधी
#madhyapradesh
#📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥
#tildatimes