आँख में आंसू न होंठों पर हँसी हो,
सारी दुनिया अपने अन्दर ही बसी हो,
शब्द खो दें ओज जिसकी दीप्ति में,
मौन का वह संसार ही बुद्ध है।
जीत पर क्या हर्ष, क्या खोने पे कुण्ठा,
हार की चिन्ता ,न पाने की उत्कंठा,
अन्वेषी बन कालखंडों से गुज़रना,
मन का वह सन्यास ही बुद्ध है।
बँध के रहना क्या, किसी को बाँधना क्या,
त्याग देना जिसको, उसको माँगना क्या?
फिर भी दुनिया भर को अपना मानना,
स्वम् का ये विस्तार ही बुद्ध है।
ज़िन्दगी के बोधिवृक्षों के तले ही,
हो न पाये तथागत मानव भले ही,
अनुभवों की रोशनी में आदमी का,
स्वम् का निर्माण ही बुद्ध है l
#girijakantsingh #laivagroupofcompanies
#laivaagro #laivalifescience #laivawellness
#laivaorganics #laivacapital #laivainfra #laivafashion #laivagroup #laiva #SuccessGateway #laivahealth #laivawealth #bestdirectsellingcompanies
#📖जीवन का लक्ष्य🤔 #😇 चाणक्य नीति #❤️जीवन की सीख #📰GK & करेंट अफेयर्स Students💡 #👍 डर के आगे जीत👌