मदुरै डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने सोमवार 6 अप्रैल को साथानकुलम कांड में एक बड़ा फैसला सुनाया है। डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने ने साथानकुलम हिरासत में मौत के मामले में दोषी पुलिसवालों को सजा सुनाया है। कोर्ट ने इस कांड में दोषी सभी 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा सुनाई है। कोर्ट ने कहा कि, यह मामला 'दुर्लभतम से दुर्लभ' (rarest of rare) श्रेणी में आता है। बता दें कि, साथानकुलम कस्टोडियल डेथ केस में करीब छह साल बाद बड़ा फैसला आया है। यह मामला 2020 में पूरे देश को झकझोर देने वाला था। कोविड लॉकडाउन के तमिलनाडु के मदुरै में जयराज और उनके बेटे को दुकान देर तक खोलने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया था। आरोप है कि थाने में दोनों को पूरी रात बेरहमी से पीटा गया और गंभीर यातनाएं दी गईं। हालत बिगड़ने के बावजूद उन्हें इलाज नहीं मिला और बाद में दोनों की मौत हो गई।
#⚖️तमिलनाडु: 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा 🚨