Saba Parveen
501 views
19 hours ago
🍂सुनो! तुम आना मेरे बाद भी देखना मेरी नजरों से,, तुम्हारी एक पूरी दुनिया मैंने सहेज रखी है मेरी अलमारी में रखे कपड़ों में तुम्हारी महक पाना तुम, मेरी सिंगारदानी में रखी बिंदी की बूंद तुम्हें मेरे माथे पर रखे तुम्हारे होंठो की याद दिलाएगी, तुम छूना दीवारों को इत्मीनान से,, वो तुम्हें सुनाएगी वो सारी कहानी, जो अनकही रही,, मेरी तस्वीरों को देखना तुम आंखें डबडबाने तक,, तुम्हें उनमें मेरी आवाजे सुनाई देगी,, मेरे आंगन में पौधे ,,वो अब भी तुम्हें तुम्हारे होने के मायने बताएंगे,, तुम देखना मेरे बाद भी सब वैसे ही रहेगा, उतना ही प्यारा,, और मैं रहूंगी,, तुम्हारी यादों में, हवा में खुशबू बन के,, तुम्हारे हाथो में तुम्हारी महक बन के,, आंखो में तुम्हारी चमक बन के,, और तुम्हारे होंठो पर,, भूले बिसरे गीत बन के,, तुम आना मेरे कमरे में,, हमारे प्रेम के अधूरे किस्से बन के.....!!!🍂 Saba Parveen ♥️✍🏻 #💔 हार्ट ब्रेक स्टेटस