मातृ दिवस की सभी मातृशक्ति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🪷🪷
माँ का पवित्र वात्सल्य और आशीर्वाद जीवन की वह अलौकिक शक्ति है, जो हमारे भीतर श्रेष्ठ संस्कारों का सृजन कर हमें हर परिस्थिति में अजेय साहस और सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करती है। 🍁🍁
परिवार की एकता एवं सुमति की सेतु माँ संस्कारों की प्रथम शिल्पकार होती है। माँ हमें जीवन देने के साथ ही उसे अर्थमय भी बनाती है। समस्त मातृशक्ति का वंदन- अभिनंदन। 🙏🏻🙏🏻
#मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 👩👦👦