*मैने यह छोड़ दिया*
*मैंने वह छोड़ दिया,*
*मैंने इतना त्याग किया*
*चलो ठीक है, अच्छा किया*,
*परंतु पाया क्या*?
*बुरी बातों को छोड़ना एक बात है,*
*लेकिन यह एक हिस्सा मात्र है*!
*छोड़ने से लाभ यह हुआ कि*
*जो बाधाएं आती,*
*जो भूलें होती*,
*उन से बचाव हो गया*।
*लेकिन यह तो सिर्फ निषेधक है*,
*अब मुझे कुछ सकारात्मक भी करना होगा*।
*सदगुरु एवम वृद्धों की सेवा करना*
*मूर्खों के संसर्ग से दूर रहना*
*सनकी, कुतर्क करने वालों के संसर्ग से दूर दूर रहना*
*एकाग्र चित्त से सत शास्त्रों मनन व अभ्यास*
*उनके गंभीर अर्थों का चिन्तन*
*चित्त में अटल शांति प्राप्त करना*
*यही नी: श्रेयस का मार्ग है*
*आप से प्रेम बांटने को उत्सुक*
*आप के ह्रदय के समीप*,
*गोविन्द प्रकाश शर्मा*
#🌸 बोलो राधे राधे #🌞 Good Morning🌞