shiv Prakash soni
1.1K views
6 days ago
#garmi जैसे जैसे तापमान बढ़ेगा भारतीय लोग पागल हो जाएंगे, रोड रेज, गाड़ी पार्किंग करने, ओवरटेक करने जैसी मामूली बातों पर सिर फोड़ देंगे, हत्या कर देंगे। बिहार में सत्तू विक्रेता के सामने ऑटो खड़ा करने पर सिर कलम कर दिया बाद में भीड़ ने हत्यारे आरोपी को भी मार डाला। बाइक ओवर टेक होने पर युवक ने पति पत्नी को गोली मार दी। सावधान रहें अनावश्यक बहस में ना पड़ें प्रशासन के भरोसे बिलकुल ना रहें वो तो केवल पंचनामा भरने आते हैं। 150 करोड़ लोग कोई पति या पत्नी पीड़ित या अपने मां बाप से पीड़ित डिप्रेशन का शिकार जंबो/जांबी सड़कों पर घूम रहे हैं। किसी अनजान व्यक्ति से अनावश्यक बहस ना करें अपने काम से काम रखें आपकी बहस किसी के भी डिप्रैशन को ट्रिगर कर सकती है। 18 से 26 आयु वर्गों से दूर रहें बाप की गाड़ी और 4 दोस्त गाड़ी में बैठा कर गैंगस्टर वाली फिलिंग ले रहे होते हैं l कल ही एक नेता के बेटे ने छह सात लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी, बोल रहा है सायरन सुनकर हटे नहीं, यही नहीं बोलता है अगर मर्डर भी हो जाए तो मेरे पापा संभाल लेंगे l अपनी हॉबीज को समय दें खुद को ठंडा रखें l अपने परिवार के साथ रहें, बच्चो का ध्यान रखो खुश रहो l आपकी जान आपके परिवार में लिए बेशकीमती है l