#✈️एयरपोर्ट पर हुए आतंकी हमले में 35 मौतें 😱 नाइजर की राजधानी नियामी के हवाईअड्डे पर हथियारबंद हमलावरों ने हमला किया. इस घटना में लोगों की मौत हो गई जिसमें एक बड़ी संख्या सुरक्षाबलों की है. अळकायदा से जुड़े संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है.
नाइजर की राजधानी नियामी में यह हमला स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 6 बजे शुरू हुआ और दो घंटे से अधिक समय तक चला. इससे पहले जनवरी में इस्लामिक स्टेट से जुड़े संगठन इस्लामिक स्टेट साहेल प्रोविंस (ISSP) ने इसी परिसर को निशाना बनाया था.