#✈️छत्तीसगढ़ में पहाड़ से टकराया विमान🤯 छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ के जशपुर में सोमवार 20 अप्रैल को एक विमान हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक जशपुर जिले के नारायणपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली आरा पहाड़ियों में एक निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार यह एक चार्टर्ड प्लेन था जो रतनपहली के घने जंगलों में पेड़ों और पहाड़ियों से जा टकराया।