पटना, 10 मई: बिहार में पिछले कुछ दिनों से तेज आंधी और बारिश का दौर जारी है। शनिवार की शाम औरंगाबाद में मौसम का मिजाज बदला और तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, शुक्रवार को पटना में 135Kmph की रफ्तार से चली आंधी और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा में पेड़ गिरने और ठनका गिरने से राज्यभर में 9 लोगों की मौत हो गई। इनमें सबसे अधिक 4 मौतें राजधानी पटना में हुईं। पटना में शुक्रवार को महज 30 मिनट की बारिश और तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। राजधानी में 200 से अधिक, जबकि जिलेभर में 600 से ज्यादा पेड़ गिर गए। तेज आंधी के कारण 50 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सड़कों पर पेड़ और होर्डिंग गिरने से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।
#sanewsup #Bihar #Viralpost #rainyday #BreakingNews #PatnaNews
#🌞गर्मी की यादें😎 #👍 डर के आगे जीत👌 #📖जीवन का लक्ष्य🤔