अजय ओमप्रकाश आर्य
3.2K views
2 days ago
25.4.2026 जब लोग आपस में मिलते हैं। एक दूसरे का स्वागत करते हैं। एक दूसरे को देखकर प्रसन्न होते हैं। फिर आपस में कुछ बातचीत करते हैं। फिर चर्चा करने के बाद जब वे अलग होते हैं, तो *"एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। उनके उत्तम भविष्य की सुखमय जीवन की अपने-अपने ढंग से अनेक प्रकार की शुभकामनाएं देते हैं।"* हमारी दृष्टि में सबसे अच्छी शुभकामनाएं इस प्रकार से हैं, कि लोग एक दूसरे से कहें, कि *"आपका स्वास्थ्य अच्छा रहे। आपका शरीर बलवान रहे। आप दीर्घायु होवें। आपका मन सदा शांत और स्थिर रहे। संसार के अच्छे लोग आपके मित्र बनें। आप बुराइयों से दूर रहें। दुष्ट लोगों की छाया भी आप पर कभी न पड़े। सदा सज्जनों का संग रहे, और आप सदा सुखी रहें।"* इस प्रकार की शुभकामनाएं एक दूसरे को देनी चाहिएं। ऐसी शुभकामनाएं सबसे उत्तम होती हैं। ---- *"स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक, निदेशक - दर्शन योग महाविद्यालय, रोजड़, गुजरात."* #❤️जीवन की सीख #🙏🏻आध्यात्मिकता😇 #🙏कर्म क्या है❓