मैं चीकू हिंदुस्तानी
636 views
3 days ago
मैं तुम्हारी खुशी तो नहीं हूं.. लेकिन फिर भी.. तुम्हारे दिल ने जब भी कभी.. खुशी का एहसास किया है, होंठ मेरे मुस्कुराए हैं .... मैं तुम्हारा ख्वाब तो नहीं हूं... लेकिन फिर भी.. तुम्हारे दिल ने जब भी कोई चाह की है मेरी आँखों ने...न जाने क्यों, बहुत से हसीन सपने बुन डाले हैं.... मैं तुम्हारी उम्मीद तो नहीं हूं.. लेकिन फिर भी.. जब कभी शूल चुभने चाहे हैं .. तुम्हारे पांवों में.. मेरे हाथों ने आंचल को बिछाना चाहा है..... मैं तुम्हारा सहारा तो नहीं हूं.. लेकिन फिर भी.. जब कभी तुम्हारी पलकों में.. मोती झिलमिलाए हैं.. न जाने क्यों.. मेरी पलकें तड़प उठी हैं.. उन्हें खुद में समाने के लिए..... मैं तुम्हारी जिंदगी तो नहीं हूं.. लेकिन फिर भी.. जब कभी तुम्हारे दिल ने दर्द का एहसास किया है मैंने मिटने की....हज़ारों बार आरज़ू की है.......✍️ #🖋कहानी: टूटे दिल की💔 #💔पुराना प्यार 💔 #💔मरीज-ए-इश्क❤ #💔 हार्ट ब्रेक स्टेटस #💝 इज़हार-ए-मोहब्बत