ANI NEWS
258 views
1 days ago
डल झील पर लौटी रौनक, मौसम सुधरते ही पर्यटकों का उमड़ा सैलाब श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर)13 , अप्रैल 2026, (एएनआई) जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से एक खूबसूरत तस्वीर सामने आ रही है, जहां कश्मीर घाटी में मौसम में सुधार के साथ ही पर्यटन गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रसिद्ध डल झील पर पर्यटक शिकारा राइड का आनंद लेते नजर आ रहे हैं और प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ उठा रहे हैं। हल्की ठंड और साफ मौसम ने घाटी की खूबसूरती को और बढ़ा दिया है, जिससे देश-विदेश से आए सैलानी काफी उत्साहित हैं।   #Srinagar #Kashmir #DalLake #Tourism #JammuKashmir #ShikaraRide #TravelKashmir #WeatherUpdate #IncredibleIndia #🌷शुभ गुरुवार