देश में चर्चित नीट पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। घोटाले के मुख्य आरोपी शुभम खैरनार पर आरोप है कि उसने व्हाट्सएप चैट के जरिए उम्मीदवारों और उनके परिवारों को परीक्षा में 500 से 600 अंक दिलाने की गारंटी दी थी। जांच एजेंसियों के मुताबिक, इस नेटवर्क के माध्यम से मोटी रकम लेकर परीक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी उपलब्ध कराई जाती थी। मामले के सामने आने के बाद शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल जांच एजेंसियां पूरे रैकेट से जुड़े अन्य आरोपियों और नेटवर्क की कड़ियों की जांच में जुटी हैं।
#thenigamnews #video #virel #neetexam #neet
#🌞 Good Morning🌞