❥❃฿ℛ𝒶𝒿𝓀𝓊𝓂𝒶𝓇ℳ𝒶𝒽𝒶𝓊𝓇❥❃$
15.1K views
1 days ago
हिंदी सिनेमा के गोल्डन इरा के दौरान कई हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले दिग्गज अभिनेता सुदेश कुमार का निधन हो गया है। उनकी बेटी मिशिका धवन जमतानी ने उनके निधन की पुष्टि की है। सुदेश कुमार ने 50, 60 और 70 के दशक में काम किया और अपने अभिनय और सादगी से दर्शकों के बीच खास छाप छोड़ी। कई फिल्मों में लीड रोल निभाने के साथ-साथ उन्होंने कैरेक्टर आर्टिस्ट के तौर पर भी गहरी छाप छोड़ी। वह अपने करियर के शुरुआती दिनों में 'पृथ्वी थिएटर' से भी जुड़े थे, जिसके चलते उनके अभिनय में एक अलग ही गहराई थी। दिग्गज अभिनेता के निधन की खबर आने के बाद अब इंडस्ट्री में भी मातम पसर गया है।#🥹दिग्गज अभिनेता का निधन, शोक में इंडस्ट्री🕯️ #📢3 मई के अपडेट 🗞️ #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #😍बॉलीवुड के सितारे

More like this