हमारा लीवर शरीर का एक ऐसा अंग है, जो बिना रुके 24 घंटे काम करता है खाना पचाने से लेकर शरीर के विषैले तत्वों को बाहर निकालने तक। लेकिन अक्सर हम इसकी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं।
गलत खान-पान, अत्यधिक तला-भुना भोजन, शराब का सेवन और अनियमित दिनचर्या धीरे-धीरे लीवर को कमजोर कर देते हैं।
लीवर को स्वस्थ रखने के आसान उपाय:
- संतुलित और पौष्टिक आहार लें।
- रोज पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
- जंक फूड और शराब से दूरी बनाएं।
- नियमित व्यायाम करें।
- समय-समय पर हेल्थ चेकअप करवाएं।
इस विश्व लीवर दिवस पर संकल्प लें, अपने लीवर की देखभाल करें और दूसरों को भी जागरूक बनाएं।😇
#😷विश्व लीवर दिवस👩⚕️ #🌞 Good Morning🌞