Follow
samsul ansari
@1054240663
1,038
Posts
757
Followers
samsul ansari
515 views
9 days ago
AI indicator
बॉस इलेवन को हरा जावेद इलेवन ने जीता जीपीएल का खिताब --------------------------------------------- गिरिडीह.गांडेय व बैंगाबाद की सीमा पर अवस्थित जेरुआ डीह में आयोजित जीपीएल सीजन वन क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार की रात फाइनल मुकाबला हुआ.फाइनल मुकाबले का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि एसडीपीओ जीत वाहन उरांव ने की.मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. अपने संबोधन में एसडीपीओ श्री उरांव ने इस तरह का खेल युवाओं को सही दिशा देता है और समाज में सकारात्मक ऊर्जा लाता है. उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी पुलिस प्रशासन इस तरह के सामाजिक और खेल आयोजनों में हमेशा कमिटी के साथ खड़ा रहेगा.इसके पूर्व फाइनल मुकाबले में जावेद इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉस इलेवन जगदीशपुर को हराकर खिताब अपने नाम किया.यहां अतिथियों ने विजेता टीम को एक लाख व कप,उप विजेता टीम को 60 हजार व कप,मैच ऑफ द टूर्नामेंट को इलेक्ट्रिक बाइक व मैन ऑफ द मैच को नगद व कप देकर पुरस्कृत किया.बता दें कि इस टूर्नामेंट की शुरुआत 25 मार्च को हुई थी और 29 मार्च की रात फाइनल मुकाबला खेला गया. जरुवाडीह में आयोजित यह टूर्नामेंट के सफल आयोजन में चेयरमैन सरफराज अंसारी, वाइस चेयरमैन मंजर हुसैन,मुखिया राज कुमार समेत कमेटी के सदस्यों ने सराहनीय योगदान दिया. #गिरिडीह की खबरें 📰
samsul ansari
520 views
1 months ago
बच्चा चोर के नाम पर किसी को प्रताड़ित करना निंदनीय : मो.शब्बीर गांडेय. बच्चा चोर के अफवाह पर किसी अनजान महिला या पुरुष को प्रताड़ित करना या भीड़ द्वारा मारपीट करना निंदनीय है.पुलिस प्रशासन को ऐसे मामलों पर त्वरित करवाई करने की जरूरत है.उक्त बातें जिप सदस्य मो.शब्बीर ने कही.उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से व्हाट्सएप, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से किसी अनजान की बच्चा चोर बताकर पिटाई की घटनाएं सामने आ रही है .कहा कि ऐसी परिस्थिति में लोग पुलिस प्रशासन को सूचना दें न कि कानून हाथ में लें.उन्होंने कहा कि वे स्वयं गांव गांव जाकर बच्चा चोर के अफवाह को लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं.कहा कि यदि कहीं यदि घटना होती है तो वे पीड़ित के पक्ष में खड़ा होकर पुलिस प्रशासन से कारवाई की मांग करेंगे. #गिरिडीह की खबरें 📰
samsul ansari
324 views
1 months ago
कांग्रेस स्वास्थ्य विभाग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ . पी. नैय्यर ने किया क्षेत्र दौरा गांडेय .रविवार को कांग्रेस के स्वास्थ्य विभाग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पी. नैयर ने गांडेय विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने गांडेय एवं बेंगाबाद प्रखंड के कई गांवों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबुती का टिप्स दिया. सर्वप्रथम बेंगाबाद के चपुआडीह में कार्यकर्ताओं से मिलकर उनमें जोश भरा तथा उत्साह के साथ पार्टी मजबुती की दिशा में कार्य करने की बात कही.बाद में वे गांडेय प्रखंड के डोकीडीह,गिरनिया, गांडेय समेत प्रखंड के अन्य क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी. उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए वे हर प्रखंड का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबुती के साथ हर जिले में जिलाध्यक्ष का चयन कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के सपने एवं उनकी सोच को आगे बढाने के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बेहतर कार्य होगा.जिले के सदर अस्पताल,रिम्स समेत अन्य अस्पतालों में स्वास्थ्य की बेहतर सेवा बहाल कराने की दिशा में पहल की जाएगी. मौके पर कांग्रेस(स्वास्थ्य विभाग) के जिला अध्यक्ष डॉ. मो. मिराज अहमद, वरीय अधिवक्ता हाजी मिर्जा मुमताज अली, कांग्रेस जिला कमेटी के उपाध्यक्ष सह बेंगाबाद मुखिय संघ के अध्यक्ष मो. शमीम, गांडेय के प्रखंड अध्यक्ष सह डोकीडीह पंचायत के मुखिया मो. अकबर अंसारी, सुधीर सिंह,मो. राशिद,मो. शोएब,मो. आलम, मो.शमशेर समेत अन्य लोग उपस्थित थे. #गिरिडीह की खबरें 📰
samsul ansari
844 views
2 months ago
गिरिडीह नगर निगम में मेयर पद के प्रत्याशी अर्जुन बैठा ने किया नामांकन गिरिडीह.बुधवार कोगिरिडीह नगर निगम में मेयर पद के प्रत्याशी अर्जुन बैठा ने नामांकन के अंतिम दिन निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता बिजय सिंह बिरुआ के समक्ष अपना नामांकन प्रपत्र दाखिल किया.मौके पर काफी संख्या में समर्थक मौजूद थे.गिरिडीह नगर निगम में मेयर पद के प्रत्याशी अर्जुन बैठा ने किया नामांकन गांडेय.बुधवार कोगिरिडीह नगर निगम में मेयर पद के प्रत्याशी अर्जुन बैठा ने नामांकन के अंतिम दिन निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता बिजय सिंह बिरुआ के समक्ष अपना नामांकन प्रपत्र दाखिल किया.मौके पर काफी संख्या में समर्थक मौजूद थे. #गिरिडीह की खबरें 📰
samsul ansari
516 views
2 months ago
फिल्म "मौत के सौदागर" के प्रोडक्शन मैनेजर अरुण ने जारी किया एलबम ------------------------------------------ लोगों को भा रहा "बेस लागे झारखंड के गांव" एलबम ------------------------------------------ गांडेय.पेशे से शिक्षक डॉ.अरुण कुमार वर्मा का नया एलबम " बेस लागे झारखंड के गांव" इन दिनों धूम मचा रहा है.इसके पूर्व उन्होंने "चल खंडोली" के जरिए भी काफी ख्याति पाई थी. जानकारी के अनुसार गांडेय प्रखंड के बुद्धू डीह निवासी डॉ अरुण कुमार वर्मा वर्तमान में राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय मिहिजाम में हिंदी शिक्षक के रूप में पदस्थापित हैं. वे दो विश्व हिंदी सम्मेलन यथा 11वां विश्व हिंदी सम्मेलन मॉरीशस और 12वां विश्व हिंदी सम्मेलन फिजी में प्रतिभागी के रूप में हिस्सा ले चुके हैं. उनकी दो पुस्तक "मधुशाला फिर से" और "रजनी आमंत्रण" प्रकाशित हो चुकी है. सबसे बड़ी बात है कि मुंबई में भी "डाकू भैरव सिंह" तथा "मौत के सौदागर" में बतौर गीतकार और प्रोडक्शन मैनेजर के रूप में कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में उनका एक नया एल्बम "बेस लागे झारखंड के गांव" आया है जो बहुत ही कर्ण प्रिय है और लोगों को काफी भा रहा है. बतौर शिक्षक सह गीतकार डॉ .अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि एलबम में गीत भी उन्हीं के हैं और गायक व कलाकार भी वे खुद हैं.कहा कि इस एलबम में अभिनेत्री के रूप में रांची की एलिना रितिका है. #गिरिडीह की खबरें 📰
samsul ansari
550 views
2 months ago
विधायक के नाम गांडेय की सिमरन ने अजमेर शरीफ में की चादरपोशी ----------------------------------------- गांडेय. गांडेय विधान सभा क्षेत्र में अमन चैन व तरक्की की दुआ के दरख्वास्त के साथ विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन द्वारा पेश की गई चादर को झामुमो नेता मो.आलम के नेतृत्व में गांडेय के जायरीनों ने अजमेर शरीफ स्थित ख्वाजा गरीब नवाज के दरगाह में चादरपोशी की. जानकारी के अनुसार झामुमो नेता मो.आलम के नेतृत्व में दर्जनाधिक जायरीन अजमेर शरीफ पहुंचे.यहां गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन के द्वारा पेश की गई चादर को सिमरन प्रवीण के हाथों चादरपोशी की गई. बताया कि वर्तमान में विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन विदेश दौरे पर हैं.अजमेर शरीफ रवानगी की सूचना पर उन्होंने गांडेय विधान सभा एवं झारखंड वासियों के लिए अमन चैन व तरक्की की दरख्वास्त के साथ चादर पेश करने की बात कही.इस निहित झामुमो नेता मो.आलम के नेतृत्व में सिमरन प्रवीण ने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में चादरपोशी की.इधर सामाजिक कार्यकर्ता जलील खान, मो.आशिक, मो. इशाक,मो.समीर, सद्दाम मलिक, फुरकान शेख, अताऊल मलिक, मो.तौफीक,मो.सकलैन, अब्दुल रहीम, दानिश खान आदि ने भी चादर पोशी करते हुए ख्वाजा गरीब नवाज के दरगाह में जियारत की. #गिरिडीह की खबरें 📰
samsul ansari
527 views
2 months ago
गांडेय : प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला में 781 मरीजों की हुई जांच व इलाज --------------------------------------------- गांडेय. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गांडेय में शनिवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. सीएचसी में स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ प्रमुख राजकुमार पाठक, चिकित्सा प्रभारी डॉ अबु कासिफ हसन,बीपीएम मोहन प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि रघुनाथ यादव, मुखिया दशरथ किस्कू,मुखिया अमृतलाल पाठक, मुखिया मो.अकबर, बीस सूत्री अध्यक्ष ध्रुवदेव पंडित,भैरो वर्मा समेत अन्य ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर प्रमुख राजकुमार पाठक ने सीएचसी प्रभारी के बेहतर कार्य की सराहना करते हुए कहा कि संसाधन की कमी के बाद भी सीएचसी प्रभारी के नेतृत्व में गांडेय के स्वास्थ्य कर्मी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ देने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहे हैं. महिलाओं के प्रसव समेत अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही है.इस दौरान उन्होंने कहा कि सांप के डसने पर लोग ओझा गुनी, झाड़ फूंक के चक्कर में न रहें, सीएचसी में इसकी दवा उपलब्ध है. यहां आकर दवा का इस्तेमाल कर भुक्तभोगी को बचाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि पुरे झारखंड प्रदेश में स्वास्थ्य मेला का आयोजन कर ग्रामीणों को स्वास्थ्य जांच समेत बीमारियों की दवा निशुल्क दी जा रही है.उन्होंने जनप्रतिनिधि समेत सहिया एवं स्वास्थ्य कर्मियों से लोगों को जागरूक करने तथा स्वास्थ्य लाभ के लिए सीएचसी आकर इलाज कराने की बात कही. इस क्रम में अतिथियों ने सीएचसी में स्वास्थ्य जांच के लिए रजिस्ट्रेशन, समेत विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया तथा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों को स्वास्थ्य मेला से लाभ उठाने की बात कही इस दौरान मलेरिया, डायरिया, बीपी,शुगर, फाइलेरिया समेत 781 मरीजों के विभिन्न बीमारियों की जांच की गयी और परामर्श के साथ निशुल्क दवा भी उपलब्ध किया गया.मौके पर सीएचसी के डा. परमेश्वर महतो, डॉ .मोनिका,बीपीएम मोहन प्रसाद, जफर इकबाल, रमेश मुर्मू, हीरालाल टुडू, श्याम पाठक, ब्रह्मदेव रजक,केशव क्रांतिकारी,पंकज यादव,बुलबुल सिंह समेत सीएचसी कर्मी,सहिया,एएन एम, समेत प्रखंड के विभिन्न क्षेत्र से आए दर्जनों महिला पुरुष उपस्थित थे. #गिरिडीह की खबरें 📰
samsul ansari
828 views
3 months ago
एक कंबल-एक मुस्कान के तहत गरीबों के बीच कंबल का वितरण ----------------------------------------------- गांडेय.केंद्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति के द्वारा 21 से 28 दिसम्बर तक संचालित एक कंबल-एक मुस्कान शीत राहत सेवा अभियान के तहत् अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के धरधरवा गांव में जरुरतमंद वृद्ध महिला पुरुषों के बीच कंबल का वितरण किया गया. मौके पर सुरेंद्र लोहानी,केंद्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति के कोषाध्यक्ष नितेश बरबीघैया,उप सचिव हिमांशु लोहानी, माहुरी नवयुवक समिति अहिल्यापुर के अध्यक्ष शशिकांत कुमार, सचिव कुलदीप वैश्यकियार, संगठन मंत्री सतीन कुमार,उपाध्यक्ष आकाश भदानी, बाबूलाल राम भदानी, विकाश कुमार गुप्ता, रवि बरबीघैया समेत अन्य लोग उपस्थित थे. #गिरिडीह की खबरें 📰
samsul ansari
632 views
3 months ago
समारोह पूर्वक मना संत जोसेफ स्कूल टीकामगहा का 10 वां वार्षिकोत्सव ----------------------------------------------- शिक्षा ही देश एवं समाज को एक नई उड़ान दे सकता है : मरांडी ----------------------------------------------- शिक्षा के क्षेत्र में अलख जला रहा संत जोसेफ स्कूल : डॉ. मंजू गिरिडीह.शिक्षा ही देश एवं समाज को एक नई उड़ान दे सकता है.आज जो एक लक्ष्य मानकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं वे अपना एवं अपने परिवार के साथ साथ देश राज्य एवं समाज में एक कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं. उक्त बातें नेता प्रतिपक्ष सह धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी ने कही.वे जमुआ देवघर रोड स्थित संत जोसेफ स्कूल के 10 वें वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि बच्चों व अभिभावकों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि विद्यालय के प्राचार्य फादर स्टीफन मरांडी ने जमुआ में शिक्षा की एक पहचान देने का काम किया है.आज बच्चे द्वारा आयोजित कार्यक्रम देखकर लग रहा है कि सचमुच विद्यालय 10 वर्ष में काफी आगे बढ़ा है. जब तक मानव शिक्षित नहीं होंगे समाज का उत्थान नहीं हो सकता. मौके पर जमुआ विधायक डॉ मंजू कुमारी ने कहा कि जमुआ विधानसभा में संत जोसेफ स्कूल शिक्षा का अलख जलाने का कार्य कर रहा है. कहा कि जिसने शिक्षा से अपना नाता जोड़ा वह अपने के अलावे विभिन्न समाज के विकास में एक मजबूत कड़ी बनने का काम किया. कहा आज संत जोसेफ के छात्र छात्राओं द्वारा तरह तरह की झांकी एकांकी जिस तरह प्रस्तुत की सच माने में समाज में एक संदेश देने का काम किया. मौके पर दुमका डायसिस के विशप जूलियस मरांडी ने कहा कि इस प्रोगाम से सीखने का मौका मिला.10 वर्ष के कालखंड का जीवंत चित्रण सराहनीय है .कहा कि 10 वर्ष में स्कूल का उत्कृष्ट विकास हुआ.बच्चे फर्राटेदार इंग्लिश बोलते है.कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, मोबाइल से नुकसान सरीखे मुद्दों पर नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर मंत्रमुग्ध किया.मौके पर फादर स्टीफन,फादर अगस्टिन,भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे,किसान मोर्चा उपाध्यक्ष परमेश्वर यादव,कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अहमद रजा नूरी, अशोक उपाध्याय, प्रदीप सिंह नुनु लाल मरांडी, प्रो दिलीप सिंह, रामेश्वर सिंह, सिस्टर संगीता, कन्हैया कुमार समेत काफी संख्या में शिक्षक शिक्षिका,अभिभावक व बच्चे मौजूद थे. #गिरिडीह की खबरें 📰
samsul ansari
643 views
3 months ago
जामजोरी में बड़ी मस्जिद की ढलाई, उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम --------------------------------------------- गांडेय.प्रखंड के जमजोरी स्थित बड़ी मस्जिद के छत की शनिवार को ढलाई हुई. मौके पर पूरे क्षेत्र से बड़ी संख्या अकीदतमंदों का हुजूम उमड़ा और श्रमदान कर ढलाई कार्य को सफल बनाया.इस दौरान समाजसेवी एवं सह ज़िला परिषद प्रतिनिधि मुफ़्ती मोहम्मद सईद आलम साहब भी कार्यक्रम में शामिल हुए.उन्होंने क्षेत्र के बुजुर्गों, गणमान्य व्यक्तियों एवं ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की.ग्रामीणों ने बताया कि मस्जिद का निर्माण एवं रखरखाव पूरी तरह आपसी सहयोग, एकता और सामूहिक प्रयास से किया जा रहा है. इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुफ़्ती मोहम्मद सईद आलम साहब ने कहा कि जहाँ तक संभव होगा, हम आप सभी के साथ खड़े रहेंगे और हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे.मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल कलाम, मौलाना अलाउद्दीन, मौलाना मोहिउद्दीन समेत मो. जाबिर,मो. फुरकान,मो. इशाक, मो. शब्बीर, हाफ़िज़ नूर समेत कई मौजूद थे. #गिरिडीह की खबरें 📰