Follow
ROYAL SEERVI
@1400969188
537
Posts
2,311
Followers
ROYAL SEERVI
721 views
6 days ago
CITIZEN TIMES on Instagram: "राजस्थान के प्रसिद्ध भजन गायक धनराज जोशी की सड़क हादसे में असामयिक मृत्यु से संगीत जगत और मेवाड़ क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। हादसा उदयपुर के डबोक थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 पर गुरुवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। जब धनराज जोशी अपनी कार से हल्दीघाटी में आयोजित एक भजन संध्या से वापस चित्तौड़गढ़ स्थित अपने निवास लौट रहे थे, तभी दरोली गांव और एयरपोर्ट के बीच कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और कई बार पलट गइहादसे के समय कार में धनराज जोशी और उनके ड्राइवर राजेंद्र सोनेरी मौजूद थे। स्थानीय लोगों और सूचना पर पहुंची डबोक पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को कार से बाहर निकाला और पास के अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने धनराज जोशी को मृत घोषित कर दिया, जबकि ड्राइवर की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के बाद धनराज का बेटा और अन्य साथी उदयपुर में ही उतर गए थे, जिसके कारण वे इस हादसे से सुरक्षित बच गए। मेवाड़ और मारवाड़ क्षेत्र में धनराज जोशी की पहचान न केवल एक बेहतरीन गायक के रूप में थी, बल्कि उनकी विशेष कॉमेडी शैली के प्रशंसक भी लाखों में थे। उन्होंने अपनी प्रस्तुतियों से स्थानीय संस्कृति को नई ऊंचाइयां दी थीं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। उनके निधन पर कई लोक कलाकारों और राजनेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए इसे राजस्थान की लोक कला संस्कृति के लिए एक बड़ी क्षति बताया है।"
18K likes, 90 comments - citizentimesnews on May 1, 2026: "राजस्थान के प्रसिद्ध भजन गायक धनराज जोशी की सड़क हादसे में असामयिक मृत्यु से संगीत जगत और मेवाड़ क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। हादसा उदयपुर के डबोक थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 पर गुरुवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। जब धनराज जोशी अपनी कार से हल्दीघाटी में आयोजित एक भजन संध्या से वापस चित्तौड़गढ़ स्थित अपने निवास लौट रहे थे, तभी दरोली गांव और एयरपोर्ट के बीच कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और कई बार पलट गइहादसे के समय कार में धनराज जोशी और उनके ड्राइवर राजेंद्र सोनेरी मौजूद थे। स्थानीय लोगों और सूचना पर पहुंची डबोक पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को कार से बाहर निकाला और पास के अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने धनराज जोशी को मृत घोषित कर दिया, जबकि ड्राइवर की हालत गंभीर बनी हुई है और
https://www.instagram.com/reel/DXyYU4TN8Wy/?igsh=OHk5aGY1b2NyNmcz #👌म्हाखो मारवाड़